PC: abplive
हिंदू धर्म में जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। इसके कुछ नियम है। गरुड़ पुराण के मुताबिक हिंदू धर्म में कभी भी सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार क्रिया को नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है?
रात के समय क्यों नहीं होता अंतिम संस्कार?
हिंदू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक के 16 संस्कारों का जिक्र किया गया है। माना जाता है कि, सूर्यास्त के बाद स्वर्ग के दरवाजे बंद हो जाते हैं और नर्क के द्वार खुल जाते हैं। ऐसे में मृत आत्मा को नर्क जाना पड़ सकता है।
मान्यता ये भी है कि जब तक अंतिम संस्कार ना हो तब तक आत्मा शव के आसपास ही भटकती रहती है। रात के समय अंतिम संस्कार करने से अगले जन्म में व्यक्ति के अंग में किसी भी तरह का दोष हो सकता है। इसलिए भी सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता।
इसके अलावा अंतिम संस्कार कभी भी स्त्री द्वारा नहीं किया जाता है। स्त्रियों को मुखाग्नि देने का अधिकार इसलिए नहीं है, क्योंकि स्त्री पराया धन होती है और वंशवृद्धि के जिम्मा पुत्र पर ही होता है, इसलिए स्त्री मुखाग्नि नहीं दे सकती है।
You may also like
लखनऊ में प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
एसओजी की कार्रवाई: पांच हजार रुपये का इनामी फर्जी चयनित वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार
कांगड़ा में दो युवक 19.17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर थे दोनों
हरियाणा ने पंजाब व हिमाचल में भेजे 25 ट्रक बाढ़ राहत सामग्री
हिमाचल के नौ जिलों में अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट, 824 सड़कें ठप